नाला चोक होने से इटावा में जनजीवन प्रभावित, नागरिकों में रोष

Share This

शहर के मेवाती टोला और उर्दू मोहल्ला से होकर गुजरने वाला मुख्य नाला चोक हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर ईद के दिन इस समस्या ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया, जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन में नालों की नियमित सफाई, अरविंद पुल के नीचे संकरे जल निकास को चौड़ा कराने, कूड़ा-करकट और अन्य अपशिष्ट सामग्री को नालों में फेंकने पर रोक लगाने के लिए कानूनी और जनजागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई है।

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस बीच Communist Party of India (Marxist) के वरिष्ठ नेता मुकुट सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रखा जाए।

नौजवान सभा के जिलामंत्री मोनू यादव सहित मु. आरिफ, नूरैन, मु. अनवर, शकील, मोला वक्स, हनीफ, मुन्ना खान, जीशान, अफसाना, रहमान खान, इरशाद, जोया, शाहिल बेगम, शायमा, चांदनी सहित दर्जनों लोगों ने एकत्र होकर समस्या के समाधान के लिए आंदोलन करने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जलभराव और गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...