अतिक्रमण के विरूद्ध प्रशासन का चला बुलडोजर

Share This

भरथना- नगर की यातायात व्यवस्था सुदृंढ करने के उद्देश्य से शासन की मंशानुसार निर्धारित तिथि पर सोमवार को प्रशासन ने भारी दल-बल के साथ अतिक्रमण अभियान की शुरूआत कर दी। जिसमें महाबली की सूंड ने जवाहर रोड, बालूगंज आदि में स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण का सूपडा साफ कर दिया। उधर प्रशासन की अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही को देख अतिक्रमणकारियों में बुरी तरह हडकम्प मच गया और दुकान के बाहर व फुटपाथ पर रखा सामान समेटकर अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गयी।

शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी काव्या सी, अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह आदि अधिकारियों की मौजूदगी में नगर की यातायात व्यवस्था व अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से सोमवार को कस्बा के जवाहर रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान का महाबली बुलडोजर के सहयोग से शुरूआत की गई। जिसमें दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। साथ ही नाली के ऊपर धूप-बरसात आदि से बचने के लिए छत पर लगे टिनशैड, लकडी के टर्टर को महाबली के सहयोग से सूपडा साफ कर दिया गया। वहीं जवाहर रोड स्थित बडी जामा मस्जिद की बनी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर मोटर साइकिल मरम्मत व सामान विक्रेताओें का सामान बलपूर्वक हटवा दिया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों का रूख सबसे व्यस्ततम मार्ग बालूगंज पानी की टंकी की ओर हो गया। जहाँ नगर पालिका कर्मचारियों और महाबली बुलडोजर के सहयोग से सडक व फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करते हुए टिनशैड, टर्टर आदि को महाबली ने हटा दिया। प्रशासन की इस कठोर कार्यवाही को देखते हुए स्थायी-अस्थायी अतिक्रमणकारियों में अपना-अपना सामान समेटने के लिए बुरी तरह भगदड मची रही।

गौर करने वाली बात तो यह है कि प्रशासन की उक्त कार्यवाही के चलते अतिक्रमणकारियों में भले ही कुछ देर के लिए हडकम्प के साथ भगदड मची हो, लेकिन दोपहर बाद प्रशासनिक अमले के साथ अतिक्रमण अभियान में जैसे ही विराम लगा, इसी बीच ज्यादातर अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दुकानों के बाहर अपना व्यापार ज्यों की त्यों पसार लिया। जिसके कारण फुटपाथ मामूली रूप से पुनः अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...