समाजवादी पार्टी कार्यालय इटावा पर आज सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व में सरल स्वभाव की धनी एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव के सामाजिक योगदान, महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि डिंपल यादव न केवल समाजवादी विचारधारा की मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि उन्होंने अपने सौम्य व्यवहार और जनसेवा से महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

