भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने लगाया जनसुविधा कैम्प, स्वयं भरे जनता के फार्म

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद में भाजपा नेता प्रतिपक्ष तथा जिला उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर एक बार फिर जनसुविधा कैम्प आयोजित किया। उन्होंने स्वयं जनता के एसआईआर फार्म भरकर जमा कराए। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संभाल रखी है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।

शरद बाजपेयी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ समय से जनता को फार्म उपलब्ध कराएँ और उन्हें जमा कराने में पूरी मदद दें, क्योंकि कई स्थानों से फार्म न पहुंचने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बीएलओ से भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न पाए और हर नागरिक को समय पर फार्म उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा, “जनता को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसी कारण आज मैंने स्वयं जनता के फार्म भरकर जमा कराए हैं।”

उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सही और सुव्यवस्थित वोटर लिस्ट तैयार होने से जनता को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रत्येक मोहल्ले में जाकर एसआईआर फार्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनता से समय पर सजगता के साथ फार्म भरने की अपील भी की।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार, शिव हरि दीक्षित, दीपक अग्रवाल, रज्जू, प्रदीप बाजपेयी, अजीत वर्मा, गोविन्द गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी