12 वर्षों से फरार चल रहा वारंटी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share This

लगभग 12 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी आरोपी संदीप उर्फ बबलू दुबे को आखिरकार जीआरपी इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वर्ष 2013 में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक महिला से छेड़खानी का गंभीर आरोप था। यह गिरफ्तारी शासन की मंशा के अनुरूप फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना जीआरपी इटावा पुलिस लंबे समय से वांछित एवं फरार आरोपियों की तलाश में थी। बीते सोमवार पुलिस टीम को यह अहम सफलता मिली। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ आकाश उर्फ बबलू दुबे पुत्र कमलेश दुबे, निवासी राजू की चक्की, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा, उम्र लगभग 36 वर्ष है। उसके विरुद्ध धारा 354 (महिला से छेड़खानी) के तहत मामला दर्ज था।

जमानत पर छूटा, फिर हुआ लापता
घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया था, लेकिन वह बाद में न्यायालय में पेश नहीं हुआ। उसकी अनुपस्थिति के चलते अदालत ने कई बार आदेश जारी किए, परंतु वह लगातार फरारी काटता रहा। अंततः 29 अक्टूबर 2025 को न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया।

थाना प्रभारी जीआरपी दिनेश प्रकाश ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, मैनपुरी और इटावा के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपकर रह रहा था, लेकिन जीआरपी टीम की सतर्कता और निरंतर प्रयासों से उसे रेलवे स्टेशन इटावा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी