बकेवर:- नगर बकेवर व लखना में पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने बाले त्यौहार कर्वाचौथ के एक दिन पहले महिलाएं लखना के बाजार में पहुंचकर सरजने संवरने के लिए सौन्दर्य प्रशाधन का सामान खरीदारी करती देखी जा रही है। साथ ही महिलाएं अपने पतियों के साथ सर्राफा बाजार में पहुंचकर सोने चांदी के आभूषण भी खरीदारी करती देखी जा रही हैं। इसके अलाबा सजने संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में पहुंचकर अपने सजने संवरने का काम कराती देखी जा रही हैं।
लखना बकेवर रोड पर नगला बनी के पास खुले लोटस ब्यूटी पार्लर संचालिका नीतू यादव बताती हैं कि महिलाओं के सजने संवरने के लिए कम दामों में अच्छा कार्य कारीगरों के द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं इसके अलावा सौन्दर्य प्रशाधन का सामान भी खरीदारी कर रही हैं। वहीं सर्राफा व्यापारी सोनू वर्मा, टिंकू सोनी बताते हैं कि इस बार सोने चांदी के आभूषण पर मंहगाई है इसके बाबजूद महिलाएं अपने पतिओं के साथ आकर खरीदारी कर रही हैं।
इसके अलाबा आर्टिफिसियल ज्वैलेरी बिक्रेता शेरु खां बताते हैं कि मंहगाई के इस दौर में अधिकांश महिलाएं यही सामान खरीदकर पहनने के लिए ले जा रही हैं। वहीं सौन्दर्य प्रशाधन बिक्रेता अरुण पाल बताते हैं कि इस त्यौहार को महिलाएं दुकान पर आकर क्रीम,तेल सहित अन्य सामान खरीदारी करती देखी जा रही हैं। सुबह से दुकान पर भारी भीड़ उमड रही है।
वर्ष भर में आने बाले कर्वाचौथ के इस त्यौहार पर महिलाओं के द्वारा अपने पतियों की दीर्घायु के लिए रखे जाने बाले ब्रत के लिए सजने संवरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। कोई चांदी का कर्वा ले रहा तो कोई मिट्टी के कर्वा से ही चन्द्रमा को अर्द्ध देने का काम करेगी। इसकी खरीदारी जमकर हो रही है।वहीं इस भीड़ के चलते थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार मय पुलिस फोर्स व महिला आरक्षियों के साथ पैदल गस्त करते नजर आये।