आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में आचार्य सुनील सागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share This

आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में मंगलवार को आचार्य सुनील सागर जी महाराज का अवतरण दिवस धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आचार्य सुनील सागर जी महाराज के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आचार्य आदिसागर जी अंकलीकर के चतुर्थ पट्टाचार्य सुनील सागर जी का जन्म अतिशय क्षेत्र तिगोड़ा, जिला सागर में हुआ था। उनके पिता का नाम भागचंद जैन और माता का नाम मुन्नी देवी था।

प्रबंधक विष्णु कुमार ने कहा कि आचार्य सुनील सागर जी महाराज एक दिगंबर मुनिराज हैं, जो अपने अनुयायियों के बीच “उपसर्ग विजेता” और “चतुर्थ पट्टाधीश” के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने प्रवचनों में हमेशा मन को त्यागी और शुद्ध रखने का संदेश दिया है। उनके अनुसार, भौतिक वस्तुओं के प्रति आसक्ति छोड़कर आत्मशुद्धि की ओर अग्रसर होना ही सच्चा धर्म है।

उन्होंने यह भी कहा कि आचार्य जी सदैव शिक्षा के महत्व पर बल देते हैं, क्योंकि उनके अनुसार “शिक्षित समाज ही एक सशक्त और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”

इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा जिला चिकित्सालय इटावा एवं दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में फल और बिस्कुट का वितरण कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...