जीएसटी की घटी दरों से आम जनमानस होगा लाभान्वित- डा0 सिद्धार्थ शंकर (पूर्व विधायक)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जी0एस0टी0 की घटी दरों से सीधे आम जनमानस लाभान्वित होगा। केन्द्र सरकार द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी की दरों में गिरावट करके उपहार दिया गया है।

उक्त बात रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधान सभा सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा0 सिद्धार्थ शंकर ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप केन्द्र व प्रदेश सरकार की सैकडों महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करें तथा समाज के अन्तिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में हरसम्भव सहयोग करें। इससे पहले विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, प्रशान्तराव चौबे, सदाशिव श्रीवास्तव, अरूण पाल, हरेन्द्र सिंह चौहान, दीपकनाथ चौधरी बद्री, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू, विमल गुप्ता, हरिओम दुबे आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर सरकार द्वारा घटायी गई जीएसटी दरों का फायदा बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ आगन्तुक अतिथियों द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया तथा व्यापार मण्डल अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी, इमरान खान, जयदीप त्रिपाठी सहित अन्य व्यापारियों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर मंगल सिंह भदौरिया, नेक्से पोरवाल, सुशील पोरवाल नानू, मनीष गुप्ता, चन्दन दुबे, प्रभाकर गुप्ता, बॉबी पोरवाल, देवाशीष चौहान, सौरभ दुबे, संजय दुबे, सुमित गुप्ता, सुशान्त उपाध्याय, उमेश गुप्ता, निशान्त पोरवाल, नवनीत गुप्ता, राधेश पाण्डेय, विनोद पटेल सहित सैकडों व्यापारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर व महामंत्री जयदीप त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...