महामस्तकाभिषेक महोत्सव में गणमान्य अतिथियों संग हुआ भव्य आयोजन

Share This

शहर से कुछ दूरी स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ, कुनेरा में आचार्य प्रमुख सागर महाराज जी के आशीर्वाद एवं निर्देशन में वार्षिक मेला एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव भव्यता के साथ आयोजित किया गया।

सुबह श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा पुजारियों द्वारा सम्पन्न हुई, वहीं विधानाचार्य ब्रह्मचारिणी बीना दीदी ने नवग्रह विधान कराया। भक्ति संगीत का मनमोहक कार्यक्रम विमल एंड पार्टी म्यूजिक ग्रुप भिंड (मध्यप्रदेश) द्वारा प्रस्तुत किया गया। दोपहर में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण से भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। नवीन रथ पर श्रीजी को विराजमान कराने का सौभाग्य सतेंद्र जैन, अकिंत जैन एवं अनुत जैन परिवार को प्राप्त हुआ। विशेष आकर्षण रहा कि रथ को धर्मानुरागियों ने खींचकर यात्रा सम्पन्न कराई।

मंदिर प्रांगण में श्रीजी का प्रासुक जल से महामस्तकाभिषेक किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, हिंदू सेवा समिति संस्थापक प्रदीप शर्मा, जिला महामंत्री प्रशांत राब चौबे, मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, सीपू चौधरी, एमपी सिंह तोमर, अशोक कुमार जैन, राहुल जैन अहिंसा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, महामंत्री बोनू जैन, मनोज जैन (कल्लू), अरविंद जैन, उमेश जैन, नवीन जैन, मन्नू जैन कोरिया, मिथुन जैन, सुशील जैन सहित महिला मंडल की पूजा जैन, लवली जैन, सोनी जैन, सरिता जैन, विनीता जैन, ममता जैन आदि ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया।

सायंकाल श्रीजी की भव्य महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंच संचालन महावीर प्रसाद जैन ने किया। महोत्सव में भिंड, दिल्ली, मैनपुरी, करहल, जसवंतनगर सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी