ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का होगा सुंदरीकरण, पर्यटन विभाग ने किया सर्वे

Share This

जनपद के शिवभक्तों की साधना का अलौकिक केंद्र यमुना नदी किनारे स्थित ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर अब शीघ्र ही नव रूप में नजर आएगा। इस मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में रखा था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा मंगलवार को मंदिर परिसर का सर्वे किया गया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि जनपद में कुंडेश्वर मंदिर, पीलुआ महादेव मंदिर, नीलकंठ मंदिर सहित कई प्राचीन शिवालयों का सुंदरीकरण सरकार द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का भी जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण किया जाएगा।

पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन त्रिपाठी और जूनियर इंजीनियर ललित भदौरिया ने मंदिर का निरीक्षण किया और बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा।

सुंदरीकरण योजना के अंतर्गत यात्रियों के ठहरने हेतु हाल का निर्माण, यात्री शेड, फर्श पर पत्थर, स्वागत द्वार, परिक्रमा मार्ग का विस्तार, नदी किनारे रेलिंग तथा यमुना घाट की सीढ़ियों पर पत्थर लगाकर उसे सुदृढ़ और आकर्षक बनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सागर दुबे, किसान मोर्चा जिला मंत्री अशोक चौहान, नगर मंत्री चंदन पोरवाल, व्यापारी नेता विनीत कुमार पांडे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...