लखना:- कस्बा लखना के ईकरी मोड़ स्थित विमला वाटिका में ब्राह्मण समाज महासभा की लखना इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने कार्यकारिणी का गठन किया व समाज कल्याण के बिंदुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों का मंच संचालक रामानंद त्रिपाठी ने परिचय कराते हुए शपथ के लिए आमंत्रित किया। अतिथियों का माल्यार्पण, साफा और मोमेंटो से कार्यक्रम संयोजकों ने स्वागत किया। सर्व सम्मति से बांके बिहारी नगर अध्यक्ष, मोहन मिश्रा को व्यापार नगर अध्यक्ष और कृष्णा त्रिपाठी युवा नगर अध्यक्ष चुने गए।
नवगठित लखना कार्यकारिणी में संगठन उपाध्यक्ष के पद पर पुत्तन तिवारी, अजय दुबे, युवा उपाध्यक्ष उत्कर्ष त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी, अभिषेक तिवारी, प्रशान्त दीक्षित, आदर्श मिश्रा, संगठन मंत्री करन त्रिपाठी, संगठन महामंत्री जानू दुबे और आकाश दुबे संगठन मीडिया प्रभारी रूपम त्रिपाठी को नियुक्त किया गया व प्रवक्ता एवम् कानूनी सलाहकार एड. ध्रुव नारायण अवस्थी को बनाया गया।
पंडित अरुण दुबे के अनुसार नई कार्यकारिणी ने महासभा में नए सदस्यों को जोड़ ने व समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की। साथ ही समाज के बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह, चिकित्सा शिविर लगवाने, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाकर युवा प्रतिभाओं को आगे लाने पर विचार रखे गए। समाज में शिक्षा व रोजगार के साथ ही नारी सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में आगामी दिनों में महासभा महिला इकाई का गठन किया जाएगा व तहसील एवम् ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को निर्वाचित करके महासभा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजको में डॉ गोविन्द, आशीष त्रिपाठी,सोनू, सोमू, इंद्र कुमार, गगन त्रिपाठी,आशु फ़ौजी , रवि त्रिपाठी, नन्दन अवस्थी, अगम त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।