सावन के तीसरे सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन, SSP के निर्देश पर जारी की गई यातायात योजना

Share This

 सावन के तीसरे सोमवार पर जिले में कांवड़ यात्रा की बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर यातायात रूट डायवर्जन लागू किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात सीओ के नेतृत्व और प्रभारी सूबेदार सिंह की टीम द्वारा यह डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। श्रावण मास में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, जिस कारण जनपद में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावनाओं को टालने के उद्देश्य से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा से आगे बढ़ेंगे, वहीं इटावा से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन भी यही मार्ग अपनाएंगे। शहर के भीतरी इलाकों में, जैसे काजी पंप, नौरंगाबाद, राजागंज, रामगंज चौराहों से साबितगंज और रंगलाल चौराहे की ओर आटो/ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग विशेष रूप से ऊसराहार, कर्री पुलिया, चौबिया, भरथना चौराहा, गुरुतेग बहादुर ब्रिज, साबितगंज, तहसील चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए राजागंज, पचराहा, छैराहा और टीटी तिराहा तक विस्तारित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...