यूपीएससी परीक्षा में 488वीं रैंक प्राप्त कर शिवम यादव ने किया गौरवान्वित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा में भरथना के शिवम यादव ने 488वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित नगर व जनपद को गौरवान्वित किया है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भरथना में हुई। माँ के कुशल मार्गदर्शन व नाना-नानी के विशेष सहयोग से उन्हें यह सफलता हासिल हुई है।

दूरभाष पर हुई वार्ता में नवचयनित आई0ए0एस0 शिवम यादव ने बताया कि उन्होंने प्रारम्भिक शिक्षा होली प्वाइण्ट एकेडमी भरथना से हाईस्कूल व सन्त विवेकानन्द सी0से0 स्कूल इटावा से इण्टर तथा गाजियाबाद से बी0टेक की शिक्षा ग्रहण की है। वर्तमान में लुधियाना में जी0एस0टी0 इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत शिवम यादव ने बताया कि इससे पहले उन्होंने पी0सी0एस0 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसमें उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ था। लेकिन उन्होेने सिविल सर्विस की तैयारी अनवरत जारी रखी। जी0एस0टी0 इंस्पेक्टर की नौकरी करने के बाबजूद भी उक्त तैयारी के लिए वह कम से कम 5-6 घण्टे प्रतिदिन निकालते थे।

उन्होंने बताया कि लगातार कडी मेहनत के परिणामस्वरूप पाचवें प्रयास में उन्हें 488वीं रैंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। आई0ए0एस0 शिवम यादव ने बताया कि कस्बा भरथना के मुहल्ला स्टेशन रोड निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक उनके नाना रामगोपाल यादव के विशेष सहयोग व प्राथमिक विद्यालय सीहपुरा भरथना में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत उनकी माँ मीना यादव के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है कि वह इस सफलता को स्पर्श कर सके हैं। फोटो- आई0ए0एस0 शिवम यादव।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...