भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने फागिंग व ऐंटी लार्वा छिड़काव न होने पर जताई नाराजगी

Share This

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने नगर में मच्छरों की रोकथाम हेतु फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव और ऐंटी लार्वा छिड़काव न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने 21 मार्च को नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से फागिंग व ऐंटी लार्वा छिड़काव शुरू कराने की मांग की है।

शरद बाजपेयी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को जनता की कोई चिंता नहीं है। जनहित के कार्यों के लिए उन्हें बार-बार याद दिलाना पड़ रहा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मार्च समाप्त होने को है, लेकिन अब तक नगर पालिका परिषद द्वारा फागिंग मशीन से दवा और ऐंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या नगर पालिका प्रशासन डेंगू फैलने का इंतजार कर रहा है? जनता के स्वास्थ्य को लेकर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है?”

उन्होंने बताया कि आमतौर पर हर साल जनवरी माह में ही फागिंग शुरू कर दी जाती थी, जिससे मच्छरों की संख्या नियंत्रित रहे और संक्रामक बीमारियों का खतरा न बढ़े। लेकिन इस बार नगर पालिका प्रशासन अन्य कार्यों में व्यस्त है और जनता की परेशानियों से उसे कोई लेना-देना नहीं है।

शरद बाजपेयी ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि मच्छरों की स्थिति भयावह होती जा रही है। यदि समय रहते फागिंग और ऐंटी लार्वा छिड़काव शुरू नहीं किया गया, तो डेंगू समेत अन्य संक्रामक रोग फैल सकते हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से फागिंग और ऐंटी लार्वा छिड़काव शुरू कराने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...