पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

Share This

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 16/17 मार्च 2025 की रात को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना सैफई पुलिस द्वारा सहसारपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान नगला बरी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने तत्काल वायरलेस के जरिए दूसरी टीम को सतर्क किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने नगला चैन सुख की ओर बाइक मोड़ने का प्रयास किया, जिससे उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई।

गिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सरकारी गाड़ी के बाएं टायर में लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने इनके पास से
1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जिंदा कारतूस
1 काली पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
1 ओप्पो मोबाइल
19,700 रुपये (छिनैती से अर्जित)
2 सोने के कुंडल बरामद किए। डिम्पल यादव पहले भी छिनैती और चोरी की घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें
8 जनवरी 2025 को सैफई में एक महिला का पर्स चोरी
20 फरवरी 2025 को जसवंतनगर में एक महिला की सोने की चेन झपटना
12 मार्च 2025 को सैफई में एक महिला का पर्स छीनना

109(1)/61(2)/304(2)/317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।इस सफल कार्रवाई के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना सैफई की पुलिस टीम को 15,000 रुपये का इनाम दिया गया। इस टीम में निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, उ.नि. समित चौधरी, उ.नि. नागेंद्र चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इटावा पुलिस का यह अभियान अपराधियों पर सख्ती का संकेत है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उनके पास से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...