सूखी रोटी खाएंगे, बच्चों को खूब पढ़ाएंगे – डॉ० हरीशंकर पटेल

Share This

जनपद के महेवा विकासखंड स्थित पी०एम०श्री कम्पोजिट विद्यालय-धर्मपुरा में दो दिवसीय खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के इं. प्रअ. एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ-इटावा के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत ने बताया कि प्रथम दिवस बच्चों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें 50 मी०, 100 मी०, 200 मी०, 400 मी० दौड़, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, लोंगजम्प और हाईजम्प जैसी प्रतिस्पर्धाएँ शामिल थीं।

द्वितीय दिवस पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख समाजसेवी एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० हरीशंकर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जलशक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता इंजीनियर राजेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ए०आर०पी० महेवा के  रामकृष्ण दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मीना मंच एवं वाल संसद के छात्र-छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्थिति एवं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। खेलकूद में जिला एवं मंडलीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष रूप से सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया, जहां अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों ने फोटो खिंचवाए। इसके अलावा, विद्यालय में कार्यरत सभी रसोइयों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अशोक राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, पुष्पमाला, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया।

मुख्य अतिथि डॉ० हरीशंकर पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का भविष्य बच्चों एवं नई पीढ़ी पर निर्भर करता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “सूखी रोटी खाएंगे, लेकिन बच्चों को खूब पढ़ाएंगे।” विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राजेश वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया और विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विशेष अतिथि रामकृष्ण दुबे ने अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, ताकि वे सरकार द्वारा प्रदत्त निःशुल्क सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक अशोक राजपूत ने सभी अतिथियों, ग्राम प्रधान, वी०डी०सी० सदस्य, एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक राजपूत, अनिल तिवारी, प्रतीक अग्रवाल, प्रमोद राजपूत, संजीव राजपूत, अजय प्रकाश सिंह, चक्रपान, चित्रा कुमारी, अमिता देवी, सुषमा देवी, मंजू राजपूत आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...