Friday, January 2, 2026

जोश, जुनून और जीत: उद्घोष-2025 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Share This

सैफई (इटावा), 28 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फेस्ट ‘उद्घोष-2025’ के दूसरे दिन खेलों का शानदार आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न हाउसों के बीच प्रतिस्पर्धी मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

ब्वायज वर्ग के खो-खो मुकाबले में चाणक्य हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीष्म हाउस को हराया, जबकि गर्ल्स वर्ग में भीष्म हाउस ने चाणक्य हाउस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले, जहां ब्वायज वर्ग में चाणक्य हाउस ने अर्जुन हाउस को हराया, वहीं गर्ल्स वर्ग में अर्जुन हाउस ने भीष्म हाउस को मात दी।

वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। ब्वायज वर्ग के वॉलीबॉल मुकाबले में अर्जुन हाउस ने भीष्म हाउस को हराकर जीत दर्ज की। फुटबॉल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां ब्वायज वर्ग में भीष्म हाउस ने चाणक्य हाउस को हराया। दौड़ प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की, जिसमें ब्वायज वर्ग के 200 मीटर दौड़ में भीष्म हाउस विजयी रहा, जबकि गर्ल्स वर्ग में भीष्म हाउस ने अर्जुन हाउस को पराजित किया।

रिले रेस में रोमांच अपने चरम पर था, जिसमें गर्ल्स वर्ग में अर्जुन हाउस ने भीष्म हाउस को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। लंबी छलांग प्रतियोगिता में ब्वायज वर्ग में भीष्म हाउस ने अर्जुन हाउस को हराया, जबकि गर्ल्स वर्ग में द्रोण हाउस ने चाणक्य हाउस को पराजित किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें गर्ल्स वर्ग में द्रोण हाउस ने अर्जुन हाउस को हराया और ब्वायज वर्ग में द्रोण हाउस ने भीष्म हाउस को हराया।

डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्वायज वर्ग के डिस्क थ्रो मुकाबले में चाणक्य हाउस ने भीष्म हाउस को हराकर जीत दर्ज की। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जहां सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कॉलेज ऑफ फार्मेसी की संकायाध्यक्ष डॉ. कमला पाठक, स्पोर्ट्स एवं कल्चरल कमिटी के चेयरमैन डॉ. नरेश पाल सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन मुदित कुमार, आयोजन सचिव डॉ. पद्मिनी शुक्ला, कल्चरल मेंबर पंकज यादव, स्पोर्ट्स मेंबर विकास चंद्रा, कल्चरल मेंबर आशीष शंकर मिश्रा तथा वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. योगेश चंद्र यादव, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य फैकल्टी सदस्य और फार्मेसी स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी