ट्रक-ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला और बच्ची, दोनों की मौत

Share This

जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। यह घटना भरथना ओवर ब्रिज पर हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर के बीच महिला और बच्ची आ गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 इटावा जनपद के इकदिल कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी अजीत शर्मा अपनी पत्नी डोली (28 वर्ष), बेटी सौम्या (6 वर्ष) और बेटे (3 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कायमगंज गए थे। वे वहां अपनी ममेरी ससुराल के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे।

आज जब वे वापस घर लौट रहे थे, तो मैनपुरी में अपने ताऊ के घर रुकने के बाद शाम चार बजे इकदिल के लिए निकले। आईटीआई चौराहे से हाईवे पर चढ़ने के बाद जैसे ही भरथना ओवर ब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान, बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर के कारण उनकी पत्नी डोली और बेटी सौम्या हाईवे की ओर गिर गईं, जिससे दोनों वाहनों के नीचे आने से मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल पत्नी डोली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम इस दर्दनाक हादसे के बाद अजीत शर्मा और उनके परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे की खबर सुनते ही रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...