अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Share This

कांग्रेस पार्टी ने आज शास्त्री चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज को जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह प्रदर्शन भारतीय नागरिकों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका से भारत भेजने की घटना के खिलाफ किया गया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा, “अमेरिका ने हमारे देश के नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया, जो बेहद निंदनीय है। यह वही ट्रंप हैं, जिनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम आयोजित कर देश का भारी धन खर्च किया था। आज वही ट्रंप भारतीयों को हथकड़ी पहनाकर अपमानित कर रहे हैं।” उन्होंने केंद्र सरकार की निष्क्रियता की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार इस घटना पर चुप्पी साधे हुए है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

मलखान सिंह यादव ने कहा कि इस शर्मनाक घटना के बावजूद केंद्र सरकार असहाय और उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हमारे देश के नागरिकों के सम्मान की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन मोदी सरकार अमेरिकी प्रशासन के इस अपमानजनक रवैये को उचित ठहराने में लगी है।” कांग्रेस पार्टी ने सरकार की निष्क्रियता की घोर निंदा की और मांग की कि भारत सरकार इस मुद्दे पर अमेरिका से कड़ा विरोध दर्ज कराए।

इस विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद संखवार, कुसुमलता उपाध्याय, संजय दोहरे, प्रेम किशोर दुबे, वाचस्पति दुबे, कीरत प्रसाद पाल, ललित दुबे, प्रशांत तिवारी, सोजेब रिजवी, आसिफ जादरान, सरवर अली, सरला जाटव, अंसार अहमद, अफजल बारसी, अल्तमश, सौरव श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, संजीव शर्मा, रौनक खान, मोहम्मद आदिल, हरिओम मिश्रा, मोहम्मद सोहेल, नवाज खान, बाबू अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने “मोदी सरकार होश में आओ” और “भारतीयों के सम्मान से कोई समझौता नहीं” जैसे नारे लगाते हुए इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...