मौनी अमावस्या भगदड़ में मृतकों और घायलों की सूची जारी करने की मांग

Share This

जिला कांग्रेस कमेटी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम में हुई भगदड़ की घटना को लेकर ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना में मारे गए और घायल हुए श्रद्धालुओं की सूची तत्काल जारी की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। इसके कारण पीड़ित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल इस घटना में मारे गए और घायल हुए श्रद्धालुओं की सूची जारी करने के निर्देश दें। कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं।

एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में कमी को उजागर किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई और अब पीड़ित परिवारों को उचित सहायता नहीं दी जा रही है। जिला कांग्रेस के नेता मलखान सिंह यादव  ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही मृतकों और घायलों की सूची जारी नहीं की और पीड़ित परिवारों को मदद नहीं पहुंचाई, तो पार्टी इस मामले को और आक्रामक तरीके से उठाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...