नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में वित्तीय साक्षरता पर सेमिनार आयोजित

Share This

इटावा : नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के टैगोर  ऑडिटोरियम में एक दिवसीय “फाइनेंस लिटरेसी जागरूकता” पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय द्विवेदी, शाखा प्रबंधक, आईसीआईसीआई बैंक इटावा; अजय यादव, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, आईसीआईसीआई बैंक इटावा; आलोक कुमार, सेबी रजिस्टर्ड ट्रेनर; वाइस चेयरमैन इं0 अंकित तिवारी, एन0जी0आई0 ग्रुप और प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, इटावा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माँ सरस्वती के माल्यार्पण से हुआ।

सेमिनार के मुख्य वक्ता आलोक कुमार ने बी.बी.ए और बी.सी.ए. के छात्र/छात्राओं को दीर्घकालिक वित्तीय निवेश के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “धन सभी लोग कमाते हैं, लेकिन जो लोग जीवन में सही योजना बनाकर निवेश करते हैं, वही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं और अपने सपनों को सच कर पाते हैं।”

आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक अजय द्विवेदी ने छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट और म्यूल बैंकिंग से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने एक उदाहरण के माध्यम से इन खतरों के प्रति जागरूक किया।कॉलेज के प्राचार्य योगेश कुमार ने कहा कि “हम इस प्रकार के सेमिनारों के माध्यम से छात्रों को नई-नई जानकारियाँ प्रदान करते हैं और भविष्य में भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनारों का आयोजन करते रहेंगे।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुमन लता, अनुरूद्व यादव (बी.बी.ए. विभागाध्यक्ष), राहुल पाल (बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष), योगीराज पुरवार (डी.एल.एड विभागाध्यक्ष) और प्रवक्ता योगेश वर्मा, श्रुति अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, चन्द्र कुमार और शिवम तिवारी (एकाउंटेंट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...