इटावा। जिला प्रशासन ने सीडीओ के निर्देशानुसार जिले के सभी ब्लॉक कार्यालयों में सुरक्षा भर्ती कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह भर्ती कैंप विकास खंड अधिकारी की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे।
इस भर्ती कैंप में जिले के समस्त तहसील और ब्लॉक के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो सुरक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। भर्ती कैंप के दौरान उम्मीदवारों से शारीरिक और मानसिक दक्षताओं की जांच की जाएगी, और योग्य उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किया जाएगा।
