आधार कार्ड केन्द्र बढाने की भाजपाईयों ने की मांग

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नवीन आधार कार्ड बनवाने तथा प्रमुख संशोधन का एक मात्र केन्द्र भारतीय स्टेट बैंक शाखा सरोजनी रोड भरथना पर संचालित होने के कारण आम जनमानस को बेहद परेशनियों का सामना करना पड रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनहित में अतिशीघ्र उक्त आधार कार्ड केन्द्रों की संख्या बढाने या मशीनें बढाये जाने की माँग की है।

भारतीय जनता पार्टी भरथना के मण्डल अध्यक्ष प्रथम ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू ने तहसील कार्यालय पहुँचकर उपजिलाधिकारी सुशान्त श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर व क्षेत्र की आबादी के सापेक्ष भारतीय स्टेट बैंक शाखा सरोजनी रोड भरथना पर एकमात्र आधार बनाने या प्रमुख संशोधन का केन्द्र है। जहाँ टोकन उपलब्ध होने के उपरान्त आधार कार्ड बनाने या संशोधन की प्रक्रिया है। जिसके चलते प्रातः करीब 6 बजे से ही दूरदराज के जरूरतमन्द टोकन प्राप्ति के लिए कतार में लग जाते हैं। टोकन मिलने के पश्चात दिन में उनके आधार बनाने या संशोधन की प्रक्रिया अमल में लायी जाती है। इससे क्षेत्रीय जनता को बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है। भाजपाईयों ने उपजिलाधिकारी से माँग की है कि जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में आधार केन्द्र और बढाने या एक-दो मशीनें अतिरिक्त लगवायीं जायें। ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अतिआवश्यक पहचान आधार कार्ड आसानी से उपलब्ध हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान जयदीप त्रिपाठी अंकुर, त्रिलोकी पोरवाल, इमरान खान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...