तापमान में गिरावट न होने से रबी की फसल प्रभावित, आलू किसान परेशान

Share This

 ताखा  दिसंबर महीने में भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट न होने से रबी की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विशेषकर आलू किसान इस समस्या से बेहद परेशान हैं। मिट्टी में नमी की कमी के कारण आलू की फसल में अंकुरण कम हो रहा है और फसल को जरूरी पोषण भी नहीं मिल पा रहा है।

नगला लछी निवासी आलू किसान दयाराम कश्यप ने बताया कि “सर्दी न पड़ने के कारण फसल को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो रहा है। कई किसानों के खेतों में आलू की बुआई को काफी समय हो जाने के बाद भी खेत में अंकुरण इतना कम हुआ है कि उन्हें 30 प्रतिशत नुकसान की आशंका लगने लगी है।”

रुद्रपुर निवासी आलू किसान राजेश गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “शुरुआती दिनों में गर्मी से फसल को नुकसान हो रहा है और यदि इसके बाद यदि तेज सर्दी हो गई तो इसका भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।”

आलू किसानों की मानें तो सामान्यतः दिसंबर महीने में तापमान में गिरावट आ जाती है और ठंड का मौसम शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण फसल को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों को डर है कि यदि इसी तरह मौसम रहा तो आने वाले समय में उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव से फसल चक्र पूरी तरह से प्रभावित होता है। आलू जैसी फसल को ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। यदि तापमान में अचानक बदलाव आता है तो फसल की वृद्धि रुक जाती है और फसल को कई तरह के रोग लग जाते हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार ही फसल का प्रबंधन करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी