देवोत्थान एकादशी पर हुआ प्रवचन का आयोजन

Share This

चकरनगर श्री परमहंस यथार्थ गीता आश्रम, ग्राम बरेचा पर एकादशी के अवसर पर प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। श्री परमहंस आश्रम बाहुरी से पधारे संत श्री निर्मोहनन्द महाराज जी ने एकादशी पर प्रवचन देते हुए भक्तों को बताया कि पाँच कर्मेन्द्रियाँ, पाँच ज्ञानेंद्रियाँ और ग्यारहवाँ मन, जब ईश्वर में प्रेमरत हो जाए, तब एकादशी पूर्ण होती है। हमारा समाज आज कई रूढ़िवादी कुरीतियों से घिरा हुआ है, जिसे हमें समझना है और एक ईश्वर का भजन करना है।

एकादशी भंडारे पर पधारे उप-जिलाधिकारी चकरनगर श्री ब्रह्मानंद कठेरिया जी एवं क्षेत्राधिकारी श्री प्रेम कुमार थापा जी ने जनता के बीच आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार है और, सदैव जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम के दौरान, उप-लाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी चकरनगर ने संयुक्त रूप से सी.सी.टी.वी कैमरों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत के ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश यादव एवं सदर विधायक प्रतिनिधि श्री हरीनारायण बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ गुरूभाई श्री दीपू  बाबा जी ने सुरुचिपूर्ण भंडारा तैयार करने में बड़ा योगदान दिया और सभी भक्तों को प्रसाद और भंडारा करवाया गया।

आश्रम के सेवक श्री राजे महाराज जी ने सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें यथार्थ गीता भेंट की। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता का चार बार पाठ करने से जीवन में बदलाव आएगा और अनेकों समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रामचन्द्र प्रधान, मम्मू यादव, इंदवीर सिंह, महेंद्र चौहान,  बदलू सिंह, करन सिंह, नाथू डीलर आदि भक्तों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। अंत में, बाहुरी आश्रम से पधारे संत श्री निर्मोहनन्द जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी