मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत थामा एक-दूसरे का दामन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत तीन तहसीलों के 158 जोडों ने एक-दूसरे का दामन थाम वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। सम्पूर्ण रीति रिवाजों के साथ नवदम्पत्तियों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सुखद दाम्पत्य जीवन का संकल्प लिया। वहीं तीन मुस्लिम जोडों ने भी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कुबूल किया।

कस्बा के जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत तीन तहसीलों भरथना, चकरनगर, ताखा के सम्पूर्ण विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत के 158 जोडों का वैवाहिक कार्यक्रम प्रशासनिक देखरेख में विधिविधान से सम्पन्न कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद भरथना के चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नवदम्पत्तियों को सुखमय जीवन गुजारने का आर्शीवाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि के दिशा निर्देशन पर विभाग के वरिष्ठ सहायक सन्तोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च करती है। जिसमें घर गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये दिए जाते हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये खर्च होते है। साथ ही प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर सरकार 6 हजार रुपये खर्च करती है। जिसके तहत तहसील भरथना, चकरनगर व ताखा क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास खण्डों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के कुल 158 युवक-युवतियों का वैवाहिक कार्यक्रम शासन की मंशानुरूप बडे ही हर्षाेल्लास व भव्यतापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया है।

जिसमें भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के 30, ताखा ब्लाक के 41, महेवा ब्लाक के 64, चकरनगर के 9 के अलावा नगर पालिका परिषद भरथना के 13, नगर पंचायत बकेवर के 1 सहित पंजीकृत कुल 158 जोडों ने अपने-अपने माता-पिता, परिजन व रिश्तेदारों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिये और एक-दूसरे को माला पहनाकर सुखद जीवन गुजारने का संकल्प लिया। वहीं भरथना के एक व महेवा के दो मुस्लिम जोडों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कुबूल किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उक्त योजनान्तर्गत प्रत्येक जोडे को उपलब्ध करायी जाने वाली समस्त सामग्री व चैक भेंटकर उन्हें आर्शीवाद देकर विदा किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ चौधरी बद्री, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू, राजेश तिवारी, गोविन्द रावत, कुलदीप यादव सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक सन्तोष कुमार, फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार, पालिका कर्मी पंकज दुबे, शिक्षक नितिन राजपूत, प्रवक्ता प्रतिपाल सिंह, भरथना व चकरनगर के ए0डी0ओ वेदप्रकाश, ताखा व सैंफई के ए0डी0ओ0 वीरेश यादव आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी