Sunday, December 7, 2025

हमें आगे बढ़ने के लिए सदैव मेहनत करनी चाहिए –सरिता भदौरिया

Share This

इटावा – हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम सदर विधायक सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन में प्रदेश स्तरीय छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसका सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। सदर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 20 विद्यार्थियों को 1 लाख रुपए की चेक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए सदैव मेहनत करनी चाहिए। वहीं छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाते हैं जो समय का सदुपयोग करते हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा को भी स्मार्ट क्लास बनाया जाए एवं पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बच्चों पर बहुत प्रभाव पड़ता है शिक्षकों का कक्षा में समय से आना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा का यही परिणाम होता है एवं ऐसे शिक्षक जो बच्चों को नकल कराकर बच्चों का भविष्य खराब करते हैं ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए।


जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती हम आजीवन छात्र ही रहते हैं हमें रोज कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है, पढ़ने की जिज्ञासा आजीवन बनी रहनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा प्रशांत राव चौबे, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी