आई0जी0 ने मतदान केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्षता व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन-पुलिस पूरी तरह सजग रहे। मतदान से पूर्व सुरक्षा के सम्पूर्ण पुख्ता इन्तजाम कर लिये जायें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की अराजकता करता है, तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

उक्त बात बीती मंगलवार की देर शाम करीब 7ः15 बजे कस्बा के जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज मतदान केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर प्रशान्त कुमार ने कही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की मौजूदगी में आई0जी0 प्रशान्त कुमार ने मतदाताओं को सन्देश देते हुए कहा कि मतदान दिवस पर सभी मतदाता निर्भीकतापूर्वक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य मतदेय स्थलों, मतगणना स्थल आदि का भी विशेष निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत व पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला से जानकारी करके बारीकी से परीक्षण किया। वहीं अधीनस्थों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, कस्बा चौकी इंचार्ज समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी