Sunday, December 7, 2025

चेकिंग के दौरान पकड़ी लाखों की शराब

Share This

जसवंतनगर- शनिवार देर शाम हाईवे पर चल रही  वाहन चेकिंग के दौरान जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जौनई पुलिस चौकी बॉर्डर के पास हाइवे पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने करीब  साढ़े पांच  लाख रुपए से ज्यादा कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है ,जो कि रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग ब्रांड की है।

यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी । एक स्कॉर्पियो और एक हौंडा गाड़ी बरामद की  गई है ,जिनमें यह शराब ले जाई जा रही थी। इन गाड़ियों में अलग-अलग नंबर की कई प्लेट मिली है जिससे यह साफ हो गया है यह कोई एक बड़ा गैंग है जो गाड़ियों के नंबर प्लेट बदलकर शराब की तस्करी करता है

      इस शराब को उस समय पकड़ा गया ,जब वाहनों की चेकिंग स्वयं जिलाधकारी इटावा अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ,पुलिस अधीक्षक क्राइम और ग्रामीण,उप जिलाधिकारी जसवंत नगर कौशल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी  अतुल प्रधान, थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी की टीम  चेकिंग में जुटी थी, ताकि निकाय चुनाव प्रभावित करने के लिए अवैध रुपया और शराब आने की आपूर्ति जिले में ना हो सके।
 इसी दौरान पुलिस ने आगरा की तरफ से आ रही 2 गाड़ियों को रोकने की कोशिश की तो ,इन गाड़ियों के ड्राइवरों ने गाड़ियों को भगाने की कोशिश की। जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया ।गाड़ियों की जब तलाशी ली गई गई ,तो इनमें 30 पेटी से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
 पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया है ,पकड़े गए लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी की जा रही है जो बाद में बताई जाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत संभावना है कि यह शराब इटावा जिले में ही उतारी जाने वाली थी ताकि यहां के निकाय चुनावों को प्रभावित किया जा सके।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी