सुरक्षा के इंतजाम व्यापक: नामांकन स्थल पर प्रत्याशी के साथ दो लोग ही जा सकेंगे

Share This

जसवंतनगर- उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने नगर पालिका परिषद के मतदाताओं से अपील की कि वह किसी के बहकावे और प्रलोभन में न आएं। निर्भीक होकर मतदान करें। कोई धमकाये या लालच दे ,तो इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि नामांकन करने वाले उम्मीदवार अपने साथ केवल दो लोग ही साथ लेकर नामांकन स्थल में प्रवेश कर सकेंगे।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र को 3 ज़ोन तथा 6 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सक्षम अधिकारी तैनात रहेंगे। किसी को किसी भी भी प्रकार की गड़बड़ी नही करन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अनारक्षित अध्यक्ष पद हेतु ढाई सौ रुपये का नामांकन प्रपत्र खरीदा जा सकता है। चार हज़ार रुपये जमानत राशि व नौ लाख रूपये खर्च करने की सीमा तय की गई है । सदस्य अनारक्षित पद हेतु सौ रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, एक हज़ार रुपये जमानत राशि , तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है। वही सामान्य सदस्य पद हेतु दो सो रुपये नामांकन प्रपत्र खरीदने हेतु, दो हज़ार रुपये जमानत राशि, तथा दो लाख रुपये खर्च करने की सीमा निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिस किसी के नाम का प्रपत्र खरीदा जाना है तो उसके नाम की आई डी लाना अनिवार्य है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उसके साथ दो प्रस्तावक ही साथ जा सकेंगे। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति नामांकन स्थल के अंदर नहीं जाएगा। पत्रकारों को भी नामांकन स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्हें रोजाना प्रेस संबंधी जानकारी बाकायदा दोपहर 3 बजे बाद उपलब्ध करा दी जाया करेगी।
प्रेस वार्ता दौरान तहसीलदार जसवंतनगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर मुकेश सोलंकी, मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...