Sunday, December 7, 2025

देश में बढ़ते केस के चलते कोविड संक्रमण की तैयारी परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल

Share This

इटावा। जिले में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए तैयारी परखने के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु (एमसीएच) विंग व बकेवर, भरथना, जसवंतनगर, उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी माक ड्रिल की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग पर हुई मॉक ड्रिल में कानपुर संयुक्त निदेशक डॉ राज किशोर के द्वारा तैयारियों को परखा गया इस अवसर पर अन्य विभागों से स्वास्थ्य टीम का और स्वास्थ्य टीम के आपस का समन्वय देखा गया।

संयुक्त निदेशक ने सर्वप्रथम जिला अस्पताल में उपस्थित तीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और वर्तमान में ऑक्सीजन सप्लाई और उसकी उपलब्धता के बारे में सघनता से जानकारी ली। फिर एमसीएच विंग जाकर डॉ राजशेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीताराम व कोविड-नोडल अधिकारी डॉ बीएल संजय मॉकड्रिल की तैयारियों को परखने के लिए पहुंचे। वैसे ही एमसीएच विंग में हूटर बजने के साथ एंबुलेंस अस्पताल परिसर में पहुंची तुरंत ही स्टाफ स्ट्रक्चर लेकर दौड़ पड़ा और डमी मरीज को एंबुलेंस से उतारने के बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सादाब आलम ने देखा और ऑक्सीजन लगाकर वार्ड में शिफ्ट किया।यहां मरीज की और जांचें भी हुईं। हालांकि वेंटिलेटर लेटर की आवश्यकता नहीं पड़ने पर मरीज को ऑक्सीजन पर रखा गया।

इसके बाद संयुक्त निदेशक ने कोविड वार्ड की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कोविड के लिए आरक्षित वार्ड में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता देखी। उन्होंने पीकू वार्ड के संदर्भ में निरीक्षण के समय डॉ आलम से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डॉ राजशेखर में तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की और छोटी मोटी कमियों को दूर करने के लिए कहा।

जनपद में 5 बार से अधिक मॉक ड्रिल में ऐसा हो चुका है।

कॉविड अस्पताल में लगी लिफ्ट अब तक सही नहीं हुई इस सवाल पर संयुक्त निर्देशक डॉ राज किशोर चुप्पी साध गए और सीएमओ को ढूंढने लगे।
मॉक ड्रिल के दौरान एंबुलेंस कर्मी ड्राइवर पीपी किट नही पहने हुए थे मरीज और मरीज के साथ उनके तीमार दार किसी भी प्रकार के मास्क नहीं लगाए हुए थे।इस पर भी उन्होंने कहा मरीज मरीज को मास्क जरूरी नही है ये छोटी छोटी कमी है इसकी कोई दिक्कत नहीं है।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीता राम ने बताया कि जनपद में वर्तमान में अभी भी कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया लेकिन सतर्कता बरतें।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन, पर प्रतिदिन कोरोना की जांच की जा रही है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें और हो सके तो भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाएं।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राम बिहारी,कोविड सह नोडल डॉ अरुण फार्मेसिस्ट बृजेश अमित और एमसीएच विंग का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...