Sunday, January 18, 2026

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

Share This

भरथना- अज्ञात कारणों के चलते रात्रि के अंधेरे में लगी भीषण आग ने अनाज, भूसा समेत घर-गृहस्थी का सामान जलाकर राख कर दिया। साथ ही खँूटे पर बंधी दो बकरी व एक बकरा भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गये। तेज लपटों के साथ धधकती आग की ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुँची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल ग्रामीणों के सहयोग से भयानक आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कलन्दरा निवासी पदम सिंह पुत्र रघुवर दयाल ने बताया कि उसके घर के सामने घासफूस का एक बंगला बना हुआ है। जिसमें अनाज, भूसा तथा कुछ घर गृहस्थी का सामान भी रखा रहता है तथा जानवर भी बंधे रहते हैं। बीती रात्रि करीब 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते उसके घासफूस के बंगले में आग लग गई। रात्रि में अचानक आँख खुलने पर बंगला में धधकती आग देखकर उसके होश उड गये। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं, कि बंगला में रखा करीब 8 कुन्तल गेहूं, 7 कुन्तल भूसा, घर गृहस्थी का सामान आदि जलकर राख हो गया। जबकि खूँटे पर बंधी दो बकरी व एक बकरा भी जलकर मर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस व फायर बिग्रेेड मशीन के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल धधकती आग पर काबू पाया तथा एक बडी घटना घटित होने से बचाया गया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी