सर्राफ दुकान से महिलाओं ने धोखाधड़ी कर की थी चोरी,पुलिस ने दोनों को जेल भेजा 

Share This

इटावा। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा व्यापारी की दुकान में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाली 2 महिलाओं को घटना में चोरी किये गये 1 कान के झाले व 10हजार 500 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।

इटावा जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सर्राफा व्यापारी की दुकान गहना ज्वेलर्स में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाली 2 महिलाओं को चोरी किये गये 1 कान के झाले व 10 हजार 500 रूपये नगद के साथ तहसील चौराहा,थाना कोतवाली इटावा से गिरफ्तार किया।प्राप्त विवरण के अनुसार विगत वर्ष की दिनांक 2 दिसम्बर को वादी मुकदमा पारस जैन पुत्र भूपेन्द्र सिंह जैन निवासी जैन मन्दिर नीलकंठ रोड थाना कोतवाली जनपद इटावा द्वारा उनके प्रतिष्ठान गहना ज्वैलर्स से 2 अज्ञात महिलाओं द्वारा दुकान पर कार्यरत स्टाफ से धोखाधड़ी कर एक जोड़ी कान के झाले चुरा ले जाने के सम्बन्ध में मु०अ०सं० 375/22 धारा 379, 420 भादवि विगत वर्ष की दिनांक 2 दिसम्बर को पंजीकृत कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी इसी क्रम में शनिवार दिनांक 11 फरवरी को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाली 2 अभियुक्ताओं को 1 कान के झाले व 10 हजार 500 रूपये नगदी सहित तहसील चौराहा थाना कोतवाली इटावा से गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं० 375/ 22 धारा 379,420 भादवि में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्ता पुष्पा उर्फ श्यामा देवी पत्नी बाबू सिंह निवासी म.न. 144 जरौली फेस 1 थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर,माया पाण्डेय पत्नी सत्यम पाण्डेय निवासी पिपोरी राधाकृष्ण मन्दिर के पास बनपुरा थाना उजैनी, कानपुर नगर के पास से 1अदद कान का झाला व 10 हजार 500 रूपये नगद बरामद हुए।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल उ.नि.सन्त कुमार प्रभारी थाना कोतवाली, उ.नि.सौरभ सिंह, उ.नि.दर्शन सोलंकी, म.उ.नि.यशोदा रानी, का.सनोज कुमार, म.का.संजना जुरेल, म.का.राधा ओझा को एसएसपी ने 5 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी