Sunday, December 7, 2025

क्रिएटिव किंगडम” प्ले स्कूल इटावा में बच्चों के रचनात्मक एवं बहुमुखी विकास की दिशा में बनेगा मील का पत्थर

Share This

इटावा।यह सर्वथा सिद्ध सत्य है कि पद और पैसा ही किसी व्यक्ति को बड़ा नहीं बना सकता बल्कि उसको उसका क्रियेटिव यानी रचनात्मक सोच ही उसके व्यक्तित्व की विशेष पहचान स्थापित करता है।बहुत सारे लोग सिर्फ पैसे के बल पर बहुत कुछ बड़ा करने और बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सोच में क्रिएटिव विजन न होने के कारण वह वैसा नहीं कर पाते,जो व्यक्ति,समाज और राष्ट्र केलिए अपेक्षित रूप से उपयोगी साबित हो सके।विशेषकर शिक्षा के मामले में तो यह सावधानी और प्रयास बड़े दूरदर्शी सोच के साथ ही किया जाना चाहिए।

लेकिन ऐसा ही एक उल्लेखनीय और सराहनीय प्रयास इटावा शहर में जनपद और आसपास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के द्वारा पांच फरवरी माघी पूर्णिमा के दिन फ्रेंड्स कॉलोनी के पॉश इलाके में छोटे बच्चों के “क्रिएटिव किंगडम” प्ले स्कूल का शुभारंभ कर किया गया, जिसका उद्घाटन यूपी विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के द्वारा हुआ जिनके साथ पूर्व आईएएस प्रेम नारायण दुबे भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ऐसा नहीं कि इटावा शहर में बच्चों के और प्ले स्कूल न हों,लेकिन “क्रिएटिव किंगडम” को देखने के बाद आप स्वयं कह उठेंगे कि एक अत्याधुनिक क्रिएटिविटी से परिपूर्ण इस विद्यालय की अद्भुत रचना और उसे सजाने संवारने के लिए जिस सोच ने इसे मूर्त रूप दिया,उसके बड़े सोच और उसके क्रिएटिव विजन की भी बड़े दिल के साथ सराहना की जानी चाहिए।

इटावा निवासी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कर्मचारी राजनीति,समाजसेवा और शैक्षिक क्षेत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में जो ऊंचाइयां और मुकाम हासिल किया है,उनके उसी बड़े विज़न का एक और अद्भुत एवं चमकदार उदाहरण है “क्रिएटिव किंगडम” प्ले स्कूल जो अब इटावा के अभिभावकों के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र बन रहा है। देश के बड़े बड़े महानगरों में ही होने वाले ऐसे प्ले स्कूल की खूबियों को इस छोटे से आर्टिकल में समेटना संभव नहीं है,पर इसकी विशेषताओं के बारे में जिसे जानना है,उसे एक बार इस स्कूल में जाना ही होगा,तब पता चलेगा कि इटावा में बड़े बड़े स्कूलों को स्थापित करने वाले अन्य नामी लोग अब तक शिक्षा का ऐसा नया प्रयोग करने के बारे में क्यों नहीं सोच पाए।

बेशक! यहां सराहना करनी होगी इंजी.हरि किशोर तिवारी की पुत्र वधू और नारायण ग्रुप संस्थान की डायरेक्टर डॉ.श्रेता तिवारी के विलक्षण बड़े सोच की,जिन्होंने, जैसे एक मां अपने छोटे बच्चों की देखभाल एवं उसके बेहतर भविष्य को बनाने एवं संवारने के लिए सोचती है,उसी मातृ भावना के साथ अपने इस प्ले स्कूल के खोलने के उद्देश्य पर जब अपना उद्बोधन दिया तो उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कृतज्ञता की करतल ध्वनि से अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।

इस अवसर पर नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन अंकित तिवारी,एनसीएसए के प्रिंसिपल डॉ.धर्मेंद्र शर्मा,डा.आदेश दुबे,आशीष दुबे,योगेश दुबे एवं प्ले स्कूल की प्रिसिपल साक्षी सिंह और स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...