Sunday, December 7, 2025

डेवलोपमेन्ट और विकास पर चुनाव होगा 2024 के लोक सभा चुनाव में बीजेपी 350सीटें जीतेगी– कैलाश विजयवर्गीय

Share This

इटावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जालौन जनपद से इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां से उन्हें शताब्दी से दिल्ली जाना था इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया वो देश को फिर से एक नई दिशा देगा।

कैलाश विजयवर्गीय जालौन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शताब्दी ट्रेन से नई दिल्ली जाते समय इटावा जंक्शन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सारी दुनिया मे रिशेसन है इसके बाद भी इस बजट के माध्यम से अर्थव्यवस्था को बनाये रखना और जितने भी ताकतवर देश है उनकी जीडीपी 6 प्रतिशत है और भारत की 7 प्रतिशत जीडीपी होने वाली है ये हमारे लिये बहुत गर्व की बात है। ये बजट आने वाले 25 वर्षों में जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे तब देश कैसा होगा इसको दिशा देने वाला बजट है। अडानी गिरते शेयरों पर कहा कि आम तौर पर उद्योगपतियों के इन्फ्राट्रक्चर में सरकार का सीधा हस्तक्षेप नही होता है। जहां तक बैंक के लोन का जो आरोप लग रहा है उसके लिये वित्तमंत्री ने कहा है लोन नियम अनुसार दिया है। विपक्ष एक चीज को पकड़ कर नक्कारखाना बजाना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमे विश्वास है कि 2024 में हम एक बार फिर रिकार्ड सीटों से जीतेंगे लगभग 350 सीटें जीतेंगे। डेवलोपमेन्ट पर चुनाव होगा विकास पर चुनाव होगा। विकास गांव तक पहुंचा है गरीब तक पहुंचा है और गरीब कल्याण की जो योजनाये है उनका लाभ गांव और गरीबो तक पहुंचा है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ,महामंत्री प्रशांत राव चौबे,मुकेश यादव, रामशरण गुप्ता अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी