नगर के चहुँमुखी विकास के लिए सदैव प्रयासरत- अजय कुमार यादव (चैयरमैन)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर की जनता ने जब चैयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी थी, तब नगर पालिका परिषद की वित्तीय स्थिति बहुत ही अस्वस्थ थी, किन्तु धीरे-धीरे शासन से मिले आर्थिक सहयोग के चलते नगर के चहुँमुखी विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन सहित बकाया देयकों के भुगतान से स्थिति में काफी सुधार है। साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुदृंढ करने के लिए प्राथमिकता के साथ प्रयासरत हैं।

उक्त बात नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा व सभासदों की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, तब कर्मचारियों का 04 माह का वेतन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अत्यधिक बकाया भुगतान, ठेकेदारों व अन्य फर्मो आदि का भी काफी बकाया भुगतान की देयता थी, जिसको अथक प्रयासों एवं सभी के सहयोग से पूर्ण किया गया। अध्यक्ष श्री यादव ने जनहित में नगर में कराये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया तथा कर्मचारियोें के वेतन व्यवस्था को सुचारू रूप से करने तथा शेष देयकों के भुगतान में भी प्रगति की बात कही। साथ ही पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि शासन से जो धनराशि प्राप्त हुई है, उसमें विकास कार्योें के साथ कर्मचारियों के जो देयक बकाया हैं, उनका समय रहते भुगतान कर दिया जायेगा। इससे पहले पालिका के कर्मचारियों ने चैयरमेन अजय कुमार यादव गुल्लू व अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह्र, पट्टिका व पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान करते हुए तीन वर्ष सकुशल पूर्ण होने पर बधाई दी। इस दौरान सभासद/प्रतिनिधि मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉंदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति, रीना देवी, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, सुशील पोरवाल, किरन, नूरवानो, रेखा देवी एवं नामित सभासद श्यामजी पोरवाल नेक्से, ममता गुप्ता के अलावा अंकित यादव, राजेश यादव पण्डा, पालिका कर्मी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द रावत, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे, राहुल त्रिपाठी, अशोक यादव सहित समस्त पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...