विकास भवन में पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। विकास भवन इटावा में ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में पंचायत सहायकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पिछले कई माह से विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि अनेक पंचायत सहायकों को अपने कार्यों एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की पूर्ण जानकारी नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत सहायकों की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

प्रशिक्षण में पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, जनसमस्याओं के निस्तारण, डिजिटल कार्यप्रणाली तथा शासन की प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वे गांवों में आमजन तक योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सहायक गांव और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि पंचायत सहायकों को योजनाओं की सही जानकारी होगी तो ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पंचायत सहायकों से जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...