‘‘हारा हूँ बाबा, मुझे तुझ पे भरोसा है‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘हारा हूँ बाबा, मुझे तुझ पे भरोसा है‘‘ की संगीतमयी ध्वनियों के बीच श्याम जगत के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच आगमन पर समूचा पाण्डाल श्रद्धा और भक्ति के रस में सरावोर हो गया। भजन सम्राट के गीतों की धुनों पर श्यामप्रेेमी मंत्रमुग्ध होकर मध्य रात्रि के उपरान्त भी जमकर थिरकते रहे और सम्पूर्ण माहौल हारे के सहारे के उद्घोषों से गुंजायमान कर दिया।

सोमवार की रात्रि श्री श्याम मित्रमण्डल भरथना के तत्वाधान् कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के सामने भैेंरोंमल सिन्धी मिल में विशालकाय प्रांगण मेें भव्य व ऐतिहासिक साज-सज्जा के बीच आयोजित द्वितीय श्री खाटूश्याम संकीर्तन महोत्सव सम्पन्न हुआ। जहाँ सांय शीश के दानी बाबा खाटूनरेश के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ज्योति प्रज्जवलित हुई। जिसमें नगर व क्षेत्र के हजारों की संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओें ने पहुँचकर बाबा के दर्शन पूजन किये। तदुपरान्त सर्वप्रथम भरथना की बेटी गायिका खुशी शाक्य ने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थितजनों का बाबा खाटूश्याम की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही आशू वर्मा ने भी अपने भजनों से धार्मिक यात्रा करवायी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से भरे पाण्डाल में रात्रि करीब 10ः30 बजे श्याम जगत के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के आगमन पर श्यामप्रेमियों ने खाटूनरेश के गगनभेदी उद्घोषों से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने ‘‘हारा हूँ बाबा मुझे तुझ पे भरोसा है, जलवा है मेरे श्याम का खाटू में आके देख, पकड लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेगें, तेरे दर पे बाबा चमत्कार हो जाये, मेरी अंखियाँ करें इन्तजार सांवरे मेरी पलकों का घर तैयार सांवरे, दिल दीवाना सांवरिये का हो गया, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, हे सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, मैें बाबा ले आया मैं श्याम ले आया, कारोबार मेरो बालाजी चलावै‘‘ सहित दर्जनों भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओें को भक्ति के रस में ऐसा सरावोर किया, कि सभी मध्य रात्रि के बाद भी एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर बने रहे। संकीर्तन के दौरान विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व चैयरमैन नीता पोरवाल, विधायक/ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी आदि ने भी बाबा के दरबार में पूजन अर्चन किया। इस मौके पर श्याम सुन्दर चौरसिया, अतुल पोरवाल, अभिनव दीक्षित, राहुल यादव, राजीव पोरवाल, विनोद यादव, रोहित भंसाली, अरविन्द चौरसिया, सुनील शारदा, राजेश चौहान, आशू चौरसिया, रवि सिद्धार्थ, राजू माहेश्वरी, विशाल चौबे, रामजी तोमर, मनीष गुप्ता, अनुराग पोरवाल, पम्मी यादव सहित सैकडों श्याम मित्रमण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भीड को काबू करने में पुलिस के पसीने छूटे

अनियंत्रित भीड को काबू करने के लिए पूरे कार्यक्रम तक पुलिस के पसीने छूटते रहे। बार-बार समझाने के बाबजूद भी बेकाबू युवाओं की धक्का-मुक्की में पुलिस भी अपने को कम सुरक्षित महसूस कर रही थी। मंच के नजदीक पहुँचने की होड में युवाओं ने बैरीकेटिंग भी फांदना शुरू कर दिया। बमुश्किल भीड का जोश देखकर पुलिस के जवानों को मंच पर चढकर भीड को नियंत्रित करने पर मजबूर होना पडा।

भीड के शोर सरावा व अनियंत्रित होने की स्थिति देख श्यामप्रेमियों द्वारा बार-बार माला, पट्टिका से भजन सम्राट का स्वागत किये जाने पर उन्होंने कहा कि आप केवल सामने बैठे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित व शान्त करवा दीजिये, मेरा यही सबसे बडा सम्मान होगा। साथ ही मंच पर अत्यधिक भीड होने के कारण उन्होंने स्वयं को असुविधाजनक महसूस किया। हालांकि सभी के सहयोग से कार्यक्रम रात्रि करीब 2 बजे सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...