भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सिन्धी समाज की एक आवश्यक बैठक सिन्धी धर्मशाला पर सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व उपकोषाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। उक्त चुनाव में सर्वसम्मति से शंकरलाल वरयानी को अध्यक्ष, संजय माधवानी को कोषाध्यक्ष व महेन्द्र कुमार को उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मंगलवार की देर सांय सम्पन्न हुई बैठक में समाज के अन्य लोगों ने नवमनोनीत तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 20 मार्च दिन शुक्रवार को श्री झूलेलाल महोत्सव चेटीचन्द्र के उपलक्ष्य में आयोजित साँई शोभा यात्रा आदि का आयोजन भी किया जायेगा। जिसके चलते 20 मार्च की सांय 4 बजे सांँई शोभा यात्रा पंचवटी सिन्धी कालोनी से सिन्धी धर्मशाला तक भ्रमण करेगी। इसके साथ श्री झूलेलाल महोत्सव के साथ पूजन अर्चन व आरती आदि का कार्यक्रम होगा। बैठक के दौरान प्रदीप आवतानी, शेरु, ओमप्रकाश नन्दवानी, लखमी चंद्र उत्तमानी, जमुनादास लखवानी, राधेश्याम उत्तमानी, राजेश वरयानी, खेमराज तेजवानी, गुरूदीप सिंह, राजू बजाज, दिल्लू लखवानी, संजय बजाज, निर्मल कुमार माधवानी, नरेश कुमार, नारायण दास, अजय बजाज, राजकुमार चन्दानी, राजू मोटवानी, ईश्वर दयाल, सेवकराम नन्दवानी, कमल भाटिया, संजय भाटिया, दीपक भाटिया चिन्टू, रम्मू विश्नानी सहित अन्य समस्त सिन्धी समाज के महिला-पुरूषों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के संरक्षक शोभराज नन्दवानी ने की।
