25 दिसम्बर को होगा साँई वार्षिकोत्सव

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- रंग-बिरंगे सुगन्धित पुष्पों की वर्षा व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच साँई बाबा की पद पालकी यात्रा आगामी 25 दिसम्बर को छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण करेगी। साथ ही विशाल भण्डारा में हजारों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेगें।
उक्त निर्णय कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) परिसर पर स्थापित श्री साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव को सकुशल सम्पन्न करने के लिए रविवार को आयोजित पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को श्री साँई धाम के 21वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रातः 10 बजे बाबा के मंगल स्नान व भव्य श्रृंगार के बाद बाबा की पालकी पद यात्रा छोला मन्दिर परिसर में ही भ्रमण करेगी। साथ ही हवन पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न होगें व अपरान्ह्र 4 बजे से सम्पन्न होने वाले विशाल भण्डारा में नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेगें। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करने के लिए सभी तैयारियों की रूपरेखा बना ली गई है। बैठक के दौरान मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, डा0 अभिनव दुबे, संजीव श्रीवास्तव, सतीश यादव, श्याम वर्मा, डा0 बृजेश प्रजापति, भरत श्रीवास्तव, गोपी अग्रवाल, हरिहर भदौरिया, राजू गुप्ता, मनोज प्रजापति, आविद अली, पप्पू वर्मा, आशीष पोरवाल, अंशू वर्मा, अजय शर्मा, सहदेव यादव आदि पदाधिकारियों व साँई भक्तों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...