प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खेल दिवस मनाया गया

Share This

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। आयोजन का संचालन जिला प्रशासन इटावा और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। मैदान में खेल प्रतिभाओं के जज्बे को देखकर दर्शकों ने भी तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को साबित करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय खेल इतिहास में मेजर ध्यानचंद का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनकी खेल भावना और उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि इटावा जिले की प्रतिभाएं भी उचित मार्गदर्शन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकती हैं।

जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

गौरतलब है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी ध्यानचंद को अब तक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। उनके खेल कौशल और उपलब्धियों को याद करते हुए हर साल यह दिवस खिलाड़ियों के सम्मान और खेलों के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी