दरगाह चिश्तिया नईमिया, साबितगंज में हज़रत डॉक्टर ऐनुन नईम उर्फ डॉक्टर बन्ने मियां का 28वां सालाना उर्स-ए-नईमी संपन्न

Share This

दरगाह चिश्तिया नईमिया, साबितगंज में हज़रत डॉक्टर ऐनुन नईम उर्फ डॉक्टर बन्ने मियां का 28वां सालाना उर्स-ए-नईमी शानो-शौकत से आयोजित किया गया। यह आयोजन हज़रत अल्लामा सैयद मोहम्मद अख़्तर चिश्ती, साहिबे सज्जादा आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया दारुलनखैर फफूंद शरीफ, औरैया की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ।

इस वर्ष का उर्स विशेष रहा क्योंकि हज़रत डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद चिश्ती नईमी के निधन के बाद पहली बार उर्स उनके चाहने वालों और श्रद्धालुओं द्वारा अदबो-एहतिमाम से संपन्न कराया गया। इस मौके पर डॉ. शोएब अहमद चिश्ती नईमी की फातिहा ख्वानी का भी आयोजन किया गया।

उर्स के मौके पर वली-ए-अहद आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया, दारुलनखैर फफूंद शरीफ के सैयद मोहम्मद नवाज अख्तर चिश्ती ने तक़रीर की। वहीं सैयद मोहम्मद अख्तर मियां ने हज़रत डॉक्टर बन्ने मियां की जीवनगाथा और उनकी शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उलेमा-ए-किराम और शायरों ने भी तक़रीर व कलाम पेश किए, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में डूब गया।

उर्स में इटावा, जयपुर, लखीमपुर खीरी, दिल्ली, फर्रुखाबाद, कदौरा, कालपी, उरई, औरैया, भिंड, ग्वालियर, झाँसी, जसवंतनगर सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री राम प्रसाद सविता, राजू गुप्ता, आलोक दीक्षित, मोहम्मद राशिद (पूर्व प्रत्याशी, कांग्रेस), सपा नेता फरहान शाक़िल, शायर रौनक़ इटावी, कोमल सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रत्याशी, कांग्रेस), नफीसुल हसन अंसारी (पूर्व शहर अध्यक्ष, सपा) भी मौजूद रहे।

उर्स के सफल आयोजन में वसीम चौधरी (पूर्व नगर अध्यक्ष, सपा इटावा) का सराहनीय योगदान रहा। वहीं शहर कोतवाल यशवंत सिंह और प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए आयोजकों ने आभार जताया। उर्स के आयोजक मोहम्मद इनाम, मोहम्मद नदीम अहमद बरकाती और मोहम्मद फैसल चिश्ती ने सभी आगंतुकों व मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी