भाजपा नेता शरद बाजपेयी के प्रयास से क्षेत्र की सड़कें हुई गड्ढा मुक्त

Share This

जनता की सुविधा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने दो दिवसीय अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया। इस दौरान उन्होंने पहले पानी की पाइप लाइन की मरम्मत कराई, फिर सड़कों की इंटरलॉकिंग को दुरुस्त कराते हुए गड्ढों को भरवाया। अभियान के दूसरे दिन भी उन्होंने टूटी सड़क किनारों एवं गड्ढों को आरसीसी से भरवाने का कार्य जारी रखा।

शरद बाजपेयी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की खराब सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को उन्होंने नगर बोर्ड की प्रथम बैठक में ही पारित करा लिया है और जल्द ही सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वर्तमान में जिन सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है।

भाजपा नेता ने जानकारी दी कि होली के बाद शाहगंज की सड़क, कटरा टेक चंद्र की पुलिया एवं पेचिंग वर्क, छोटे लाल धर्मशाला के सामने की सड़क सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़कों का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने भाजपा नेता के इस कार्य की सराहना की और कहा कि टूटी सड़कों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत से यातायात में आसानी होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। क्षेत्रवासियों ने नगर प्रशासन से भी अनुरोध किया कि वे भविष्य में सड़कों के रखरखाव पर अधिक ध्यान दें।इस मौके पर सफल दीक्षित, राजू जैन, अमरजीत, शिव हरि दीक्षित, अनुभव, अशोक वर्मा समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुधार अभियान में सहयोग किया और भाजपा नेता के प्रयासों की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...