ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न, बाल संरक्षण योजनाओं की दी गई जानकारी

Share This

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई, जिसमें बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने मिशन वात्सल्य के तहत गठित ग्राम बाल संरक्षण समितियों को अधिक सक्रिय करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 01 मार्च 2020 से अब तक जिन बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है, उनके संरक्षण हेतु सरकार सहायता प्रदान कर रही है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत ऐसे बच्चों को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जबकि अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹4000 प्रतिमाह की मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाल विवाह एवं पीड़ित बच्चों की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि बच्चों को शीघ्र संरक्षण मिल सके।

खंड शिक्षा अधिकारी नवाब सिंह वर्मा ने बैठक में शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। वहीं, सीडीपीओ संगीता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आग्रह किया कि वे बाल संरक्षण योजनाओं में सक्रिय सहयोग दें और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने बैठक में कहा कि सभी पात्र बच्चों को बाल संरक्षण योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर प्रयास करना होगा। बैठक में एडीओ पंचायत भगवानदास, डॉ. विश्वदीप सिंह, आंकड़ा विश्लेषक उमर मुर्तजा, उपनिरीक्षक श्याम बिहारी, सीडीपीओ कार्यालय से उपेंद्र उपाध्याय एवं बिंदु मिश्रा सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...