पूर्व सैनिक संगठन ने धूमधाम से मनाया वरिष्ठ सदस्यों का जन्मदिन

Share This

भूतपूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ सदस्य अजब सिंह भदौरिया और अखिलेश सिंह राजावत का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम उनके आवास प्रोफेसर कॉलोनी में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया ने की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने दोनों वरिष्ठ सदस्यों को फूल माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान किया। कैप्टन सुरेश सिंह साहब ने अजब सिंह भदौरिया को कैप और पीत पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने केक खिलाकर दोनों को जन्मदिन की बधाई दी।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’ द्वारा सुनाई गई सुंदर काव्य रचना रही, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह भदौरिया, कैप्टन सुरेश सिंह साहब, कैप्टन राज कुमार सिंह साहब, कैप्टन जितेंद्र सिंह साहब, कैप्टन शैलेन्द्र सिंह साहब, महामंत्री हरपाल सिंह, कैप्टन शिव शंकर सेंगर साहब, राम नरेश तोमर साहब, शिव राम साहब, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रमुख भगवानदास शर्मा ‘प्रशांत’, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह, जिला मंत्री सोहन लाल, शैलेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह में अजब सिंह भदौरिया के नाती-पोते और अखिलेश सिंह राजावत के परिवारजन भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह खुशी का अवसर मनाया और संगठन की एकता व समर्पण का परिचय दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...