Sunday, December 7, 2025

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

Share This
भरथना- कस्बा के पूर्व सभासद राजबहादुर कुशवाहा के परिजनों में मंगलवार की प्रातः सवा 5 बजे उस समय कोहराम मच गया, जब श्री कुशवाहा के मजदूर बेटे सुभाष चन्द्र (47 वर्ष) की अप अवध एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की परिजनों को सूचना मिली।
मुहल्ला बाजपेई नगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव (बण्टी) ने बताया कि सुभाष चन्द्र कुशवाहा प्रातः रोज की तरह टहलने और रेलवे फाटक पर चाय पीकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की ओर दौड़ पड़ा। जिस पर उसे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के भरथना स्टेशन से पहले पूरब की तरफ अप मैन लाइन पर ठोकर लगी और वह रेल पटरी पर गिर गया। इसी बीच कानपुर से चलकर इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन सुभाष चंद्र के ऊपर से गुजर गई। जिससे सुभाष के शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी जवानों ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को खबर भेजी। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सुभाष चन्द्र के बुजुर्ग पिता राजबहादुर कुशवाहा ने बताया कि उसका बेटा सुभाष चन्द्र अहमदाबाद में मजदूरी करता था, दीपावली के त्यौहार पर बेटा घर आया था। सुबह उसे किसी काम से ट्रेन पकडकर इटावा पहुंचना था। मृतक बेटे सुभाष की मौत से पत्नी रामा देवी और चार बेटियों, इकलौता पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। जीआरपी जवानों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।
Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी