Friday, January 16, 2026

अखिलेश यादव की ताई के “शांति यज्ञ” में हजारों लोगों ने दी आहुतियां

Share This

सैफई(इटावा)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी समंद्रा देवी की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को आयोजित शांति यज्ञ में हजारों लोगों ने शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां दीं।

अखिलेश,रामगोपाल, शिवपाल तेजप्रताप आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की

 

इस अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव,राजपाल सिंह यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, पीसीएस के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव,आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव एवं अर्जुन यादव सहित अन्य स्वजनों के साथ शांति हवन में शामिल हो प्रथम आहुतियां दीं। शांति यज्ञ केंद्रीय समाज सेवा समिति के आचार्यों ने मंत्रोचार के बीच संपन्न कराया। शांति यज्ञ संपन्न कराने वाले ब्राह्मणों और अन्यों को शांतिभोज कराया गया।
इससे पूर्व प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक आवास के अंदर त्रियोद्सी कार्यक्रम की विशेष पूजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शांति यज्ञ 10 बजे से शुरू होकर दो ढाई घंटे तक चला जिसमें यज्ञाचार्यों इंद्रपाल आर्य, विनेश शास्त्री, श्याम सिंह,सत्य सिंह, रणवीर सिंह, सत्यप्रकाश,प्रमोद आचार्य ने वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवायीं।यज्ञोप्रांत श्रद्धांजलि सभा और दो मिनट का शोक रखा गया।
इस बीच बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों और प्रदेश भर से लोग शांति यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सैफई पहुंचते रहे।
इस मौके पर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव,पूर्व विधायक हरिओम यादव,आशीष राजपूत, सपा जिलाधक्ष गोपाल यादव,कुलदीप गुप्ता संटू इटावा, सरदार तरण पाल सिंह पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, प्रोफ़ेसर बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव, राहुल गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू आशुतोष यादव टोनू, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, चंदगीराम यादव प्रधान, प्रदीप यादव आढ़तिय, विजय शाक्य,सोनू यादव प्रधान, गनेश फौजी, दफेदार सिंह यादव, राजू यादव भाऊपुर, प्रदीप शाक्य बबलू, राम अवतार प्रधान, सरनाम सिंह यादव, सर्वेश कुमार शाक्य, मनीष यादव पतरे, राजवीर सिंह बाबा, राजीव यादव, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, कर्म राज सिंह यादव, डॉ रमाकांत यादव ,डॉ आदेश कुमार रामनाथ यादव , विद्याराम यादव ,सुनील यादव ,नीरज यादव,जितेंद्र यादव ,अशोक कुमार यादव, सुभाष चंद यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम आदि ने शांति यज्ञ में भाग लिया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी