Thursday, December 18, 2025

भारत विकास परिषद ने लोक कल्याण के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम किया

Share This

इटावा । भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में गर्मियों में प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर एक मई से निरंतर जल सेवा चल रही है आज शरबत पिलाकर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया गया।
शरबत वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रान्तीय संस्क्रत प्रभारी इन्दू कुलश्रेष्ठ ने भारत माता की एवं स्वामी विवेकानन्द की छवि पर रोली चन्दन लगा पुष्प अर्पित कर शरबत वितरण कर शुभारंभ किया। उपस्थित सदस्यों ने वंदे मातरम का गायन किया इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे ने कहा कि पापों से मुक्ति प्रदान करने वाले भागवत नाम, स्थान, काल या वस्तु को तीर्थ कहा जाता है। तीर्थों के तीन प्रकार हैं- जंगम, मानस एवं भौम। जंगम तीर्थ है भगवान के नाम का उच्चारण, कीर्तन, जप, भजन आदि के साथ-साथ वेदों व शास्त्रों का स्वाध्याय, मनन, चिंतन, श्रवण अथवा वाचन आदि। जबकि सत्य, दया, दान, तप, क्षमा, धैर्य एवं चित्त की शुद्धि मानस तीर्थ हैं और अयोध्यादि सप्तपुरियां भगवद्धाम, यहां तक कि समग्र भारतभूमि जिसका प्रत्येक अणु, रेणु तीर्थ है, के सहित साढ़े 33 करोड़ भौमतीर्थ पृथ्वी मंडल में अवस्थित हैं। इन सभी तीर्थों का समन्वित स्वरूप भगवती भागीरथी गंगा में समाहित है। क्योंकि तीर्थों की मूर्धन्या होने के कारण गंगाजी सर्वतीर्थमयी हैं। ये परमपुनीत मनोहर चरित वाली त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की साक्षात विग्रह रूप विधि हरिहरमयी हैं। आज उनकी पृथ्वी पर अवतरित पर्व के अवसर पर भारत विकास परिषद ने लोक कल्याण के लिए शरबत वितरण का कार्यक्रम किया है।
इस अवसर पर सचिव अत्रि दीक्षित, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, पूनम पाण्डेय महिला संयोजिका रीना राठौड़ प्रतिभा रंजन मिश्रा, राजीव अवस्थी, इन्दू कुलश्रेष्ठ, ओम रतन कश्यप, विवेक रंजन गुप्ता अतुल बीएन चतुर्वेदी सूयस तिवारी प्रीति सक्सेना राजीव लोचन दीक्षित अश्वनी कुमार मिश्रा लक्ष्मी शुक्ला विमलेश शर्मा कुलदीप अवस्थी अश्वनी मिश्रा सौरभ सक्सेना निखिल चैधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अतुल भार्गव वसुन्धरा राठौड़, सुकन्या राठौड़,देव राठौड़ सूर्यांश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी