भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद के नये अधिशाषी अधिकारी अनूप राय होगें।
बुधवार को उन्होंने कार्यालय पहुँचकर कार्यभार ग्रहण करते हुए पालिका के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वह नगर पंचायत जसराना (फिरोजाबाद) में अधिशाषी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा उनकी प्रोन्नति उपरान्त उन्हें नगर पालिका परिषद भरथना में अधिशाषी अधिकारी के रूप में कार्यरत किया गया है। इस दौरान प्रधान लिपिक अरविन्द यादव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव,सन्तोष कुमार,राजीव सोलंकी,अरविन्द रावत,पंकज चैहान,राजेन्द्र कुमार,साहेब खां,महेन्द्र पाल सिंह आदि सहित समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

