Sunday, December 7, 2025

प्राइवेट ट्रैवल्स के बस ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Share This

इटावा – थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पक्के बाग पर मोहल्ला अर्जुन नगर में सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी युवक शुक्रवार की सुबह गुड़गांव से इटावा बस लेकर आया था और उसके भाई ने बताया उसको हर्षवर्धन होटल के समीप उतार दिया था, और में बस औरैया चला गया था।

पता चला वह पैदल अपने घर जा रहा था तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसके घर के समीप ही उसके गोली मारकर हत्या कर दी। बस ड्राइवर की हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने बस चालक के शव को सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह एसपी सिटी कपिल देव सिंह व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वहां भी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और हर पहलू पर जांच शुरू कर दी पुलिस उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे हत्यारों की शिनाख्त हो सके।
नेता के भाई ने बताया सुबह गुड़गांव से लौट कर हम दोनों भाई एक ही बस से आए थे इसके बाद मैंने हर्षवर्धन होटल के पास उसे उतार दिया वह घर जा रहा था और मैं औरैया गाड़ी लेकर चला गया था कुछ देर बाद मुझे सूचना मिली यह सब हो गया । हमारी कुछ लोगों से रंजिश थी लेकिन ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया लगभग 4:45 बजे की ये घटना बताई जा रही है मुकेश तिवारी नाम है लगभग 46 साल इनकी उम्र थी यह प्राइवेट बस चलाते थे और यहां किराए के मकान में रह रहे थे अपने मकान पर जा रहे थे तभी ये घटना हुई है हम यहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं कुछ सुराग भी मिले हैं आगे भी इसकी तफ्तीश चल रही है सभी बिंदुओं को देखकर इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

 

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी